भारत

रिश्वत लेते पकडे़ गए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, सीबीआई ने पकड़ा

jantaserishta.com
17 March 2022 9:10 AM IST
रिश्वत लेते पकडे़ गए जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, सीबीआई ने पकड़ा
x

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को रिश्वत के एक मामले में दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बताया कि इनके पास से 30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.

जामिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले मोहम्मद खालिद मोइन को दिल्ली स्थित व्योम आर्किटेक्ट के दो कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
सीबीआई ने प्रोफेसर के खिलाफ विभिन्न निजी बिल्डरों के प्रतिनिधियों, वास्तुकारों और बिचौलियों के साथ रिश्वत लेने के इरादे से कथित तौर पर साजिश रचने का मामला दर्ज किया है.
अधिकारियों के मुताबिक आरोपी परियोजनाओं के लिए ढांचागत स्थिरता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत लेकर विभिन्न गतिविधियों में लिप्त थे. सूचना मिलने के बाद सीबीआई अधिकारियों ने जाल बिछाकर प्रोफेसर व दो अन्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते व देते हुए पकड़ लिया.
मोहम्मद खालिद मोइन के साथ दिल्ली के ओखला स्थित व्योम आर्किटेक्ट के प्रखर पवार और आबिद खान को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई ने एक बयान में कहा, "आरोपी के परिसरों की तलाशी के दौरान, 30 लाख रुपये नकद और बैंक में 1.2 करोड़ रुपये का स्टेटमेंट मिला."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story