भारत
दिल्ली नोएडा रूट पर लगभग 45 दिन लगेगा जाम, जी20 के लिए गेट का होगा जीर्णोद्धार
jantaserishta.com
30 May 2023 11:13 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा से दिल्ली जाने वाले या दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप चिल्ला बॉर्डर का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा संभल कर आवागमन करें। जी20 की तैयारी को लेकर करीब 45 दिनों तक नोएडा गेट के सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से एक लेन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाला चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण चल रहा है। यह जी-20 और उससे जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनजर किया जा रहा है। इसलिए अगले करीब 1.5 महीने तक नोएडा सेक्टर 14-ए के पास स्थित यह प्रवेश द्वारा एक ओर से बंद रहेगा। नतजीतन इस रूट पर भारी जाम देखने को मिल सकता है।
सौंदर्यीकरण का काम नोएडा प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है। यह गेट काफी साल पहले बना था इसलिए इनकी मरम्मत की जा रही है। यह गेट चिल्ला बॉर्डर की लाल बत्ती के काफी पास है। पहले चरण में नोएडा से दिल्ली आने वाले रास्ते पर गेट की मरम्मत व सौंदर्यीकरण का काम किया जाएगा। सड़क के बीच में 5 फीट ऊंची शटरिंग लगाई जानी है। इसे करीब 20 से 30 मीटर की दूरी में लगाया जाएगा। इसके चलते सड़क पर एक लेन पर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया जाएगा। बाकी बचे 2 लेन से वाहन दिल्ली की ओर जाएंगे।
इसके बाद दूसरी तरफ की रोड भी बंद की जाएगी। दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते पर 2 लेन में गाड़ियों का परिचालन किया जाएगा और 1 लेन को बंद कर दिया जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि वाहन चालक किसी दूसरे रास्ते से नोएडा और दिल्ली के बीचा आना-जाना करें। नोएडा-ग्रेटर नोएडा की ओर से चिल्ला बॉर्डर आकर अक्षरधाम की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-14 के प्रवेश द्वार से पहले सेक्टर-14 का फ्लाईओवर ले सकते हैं। इसके बाद सेक्टर-14 के सामने यूटर्न से मुड़कर दोबारा फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें और चिल्ला बॉर्डर की लालबत्ती पर पहुंच कर अपने गंतव्य की ओर जाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





