भारत

जिला मुख्यालय पर राजस्थान की संस्कृति को जीवंत करती शोभा यात्रा से होगा जालोर महोत्सव

9 Feb 2024 7:19 AM GMT
जिला मुख्यालय पर राजस्थान की संस्कृति को जीवंत करती शोभा यात्रा से होगा जालोर महोत्सव
x

जालोर । जिले में 10 से 12 फरवरी तक पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के तहत जिला मुख्यालय पर प्रातः 8.30 बजे हनुमानशाला स्कूल से स्टेडियम प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा के साथ आगाज होगा। शोभा यात्रा में राजस्थान की लोक संस्कृति को …

जालोर । जिले में 10 से 12 फरवरी तक पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन एवं जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के तहत जिला मुख्यालय पर प्रातः 8.30 बजे हनुमानशाला स्कूल से स्टेडियम प्रांगण तक भव्य शोभा यात्रा के साथ आगाज होगा। शोभा यात्रा में राजस्थान की लोक संस्कृति को जीवंत करते हुए ढोल-नगाड़ा, ऊँट-घोड़ा के साथ पारंपरिक लूर नृत्य व गैर नृत्य करते गैरिए विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। शनिवार को प्रातः 10 बजे स्टेडियम प्रांगण में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहेंगे।

जालोर महोत्सव के मुख्य समन्व्यक एवं जालोर उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के पश्चात् प्रातः 11.45 बजे नटराज मंच पर ‘‘कथा अयोध्या धाम की’’ का आयोजन होगा वही सायं 4 बजे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। सायंकाल 6 बजे स्टेडियम परिसर में ’’बाबा सत्यनारायण मौर्य आर्ट शो’’व रात्रि 8 बजे कवि सम्मेलन का आयेजन होगा।
जालोर महोत्सव 2024 के तहत शनिवार को स्टेडियम प्रांगण जालोर में रात्रि 9 बजे आयोजित कवि सम्मेलन में दिल्ली के देशभक्ति गीतकार गजेन्द्र सोलंकी, मुंबई के हास्य व्यंग्य कवि महेश दुबे, बारां के हास्य रस कवि सुरेन्द्र यादवेन्द्र, देहरादून के वीर रस कवि श्री कांत, मंदसौर (मध्यप्रदेश) के हास्य रस कवि मुन्ना बेट्री, भीलवाड़ा के ओजस्वी कवि योगेन्द्र शर्मा, दिल्ली की श्रृंगार रस कवयित्री कल्पना शुक्ला एवं बीकानेर के राजस्थानी काव्य के कवि राजेन्द्र स्वर्णकार द्वारा काव्य प्रस्तुति दी जायेगी।

स्टेडियम प्रांगण में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन होगा जिसमें सभी प्रकार की घरेलू वस्तुऐं, हस्तशिल्प एवं बच्चों के लिए झूले आदि मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। जालोर महोत्सव में इस बार नवीन आकर्षण जोड़ने हुए फूड कॉर्ट में जिले के परंपरागत व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।जिले की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हुए आगे लाने के उद्देश्य से नटराज मंच पर इन तीन दिवसीय जालोर महोत्सव समारोह में समूह नृत्य, एक गायन (जूनियर व सीनियर वर्ग), मिस्टर व मिस जालोर, युवा काव्य प्रतियोगिता एवं करियर गाइडेन्स तथा रन फॉर जालोर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद गतिविधियाँ का भी आयोजन होगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story