भारत
जालंधर उपचुनाव: भाजपा ने 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी किए नियुक्त
Shantanu Roy
3 March 2023 6:47 PM GMT

x
जालंधर। सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर चुनाव की तिथि की घोषणा कभी भी की जा सकती है। उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रयास कर रहे हैं। इस बीच, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर उपचुनाव के लिए सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इनमें अरुनेश शाकर, जगदीप सिंह नकई, अरविंद खन्ना, तीक्षण सूद, प्रेम मित्तल, बलवीर सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह बराड़, डॉ. दलबीर सिंह वेरका, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, बलविंदर सिंह लाडी, अमरपाल सिंह बोनी, मनप्रीत सिंह को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में राहुल गांधी की 'भारत जोको यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिससे जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गई थी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story