भारत

जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक की मां का निधन

jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:39 PM IST
जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक की मां का निधन
x
मेरठ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक की 67 वर्षीय मां सरोज देवी का बुधवार सुबह यहां निधन हो गया।
खबरों के मुताबिक, वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं और 6 दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी हालत बिगड़ने के बाद, उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया।
पहले उन्हें नई दिल्ली के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट, वेलेंटिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें एंबुलेंस से आनंद अस्पताल मेरठ लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर गंगानगर स्थित राजेंद्रपुरम स्थित उनके आवास पर लाया गया। इस की जानकारी होने पर डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सजवान समेत सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सपा विधायक अतुल प्रधान, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा समेत कई भाजपा नेता और हजारों लोग आवास पर पहुंच गए। इस दौरान सभी ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story