भारत

खंडवा के हनुवंतिया टापू पर 'जल महोत्सव' 28 से

jantaserishta.com
20 Nov 2022 1:56 PM IST
खंडवा के हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव 28 से
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर 28 नवंबर से जल महोत्सव शुरू होगा, जो दो माह तक चलेगा। महोत्सव में पर्यटक जल क्रीड़ाओं का आनंद ले सकेंगे। मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक और पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि 'जल महोत्सव' देश के एडवेंचर लवर्स के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में स्थापित हो चुका है। इंदिरा सागर बांध के बेकवाटर पर स्थित हनुवंतिया टापू पर होने वाले जल महोत्सव में फ्लाइंग इन्फ्लेटेबल बोट एक्टिविटी की जा रही है। देश में पहली बार पर्यटक इसका आनंद लेंगे।
जल महोत्सव दो माह तक चलेगा, इसका समापन 28 जनवरी को होगा। इस बार स्कूबा डाइविंग, बोरियामल द्वीप पर नाइट सफारी, लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्पिंग, जिप सायकल, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, हॉट एयर बलूनिंग, मोटर बोट राइडिंग आदि गतिविधियां प्रमुख आकर्षण होंगी।
टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट केम्प के साथ मिल कर हनुवंतिया टापू में टेन्ट सिटी का संचालन किया जा रहा है। इसमें 104 लग्जरी स्विस टेन्ट्स के साथ कॉपोर्रेट सम्मेलनों के लिए एसी सम्मेलन हॉल की सुविधा मिलेगी। केरल के प्रसिद्ध करैली समूह के द्वारा वेलनेस स्पॉ, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय एंगलर्स का तीन दिवसीय एंगलिंग स्पोर्ट इवेंट, संगीत समारोह, पतंग उत्सव जैसी अनेक गतिविधियां पर्यटकों के लिए आकर्षण होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story