भारत

जयवीर शेरगिल बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Admin Delhi 1
2 Dec 2022 4:34 PM IST
जयवीर शेरगिल बने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
x

दिल्ली ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ और पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।


भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

Next Story