भारत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस के साथ भारत के जी20 नेतृत्व समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा

jantaserishta.com
15 Dec 2022 11:50 AM IST
विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस के साथ भारत के जी20 नेतृत्व समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मिलकर जी20 पर चर्चा की है, जिसका नेतृत्व भारत कर रहा है। जयशंकर ने बुधवार को गुटेरेस से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि उन्होंने भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान साथ काम करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
इस दौरान यूक्रेन-रूस युद्ध पर भी चर्चा हुई और जयशंकर ने ट्वीट किया कि वह गुटेरेस की अंतदृष्टि को महत्व देते हैं।
इससे पहले गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद की मंत्रिस्तरीय बैठक में बात की थी। उस दौरान भारत ने परिषद में सुधार पर सबका ध्यान खींचा।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का बहुमत चाहता है कि आज की भूराजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए सुरक्षा परिषद में सुधार किया जाए।
जयशंकर ने परिषद सत्र में भाग लेने वाले मंत्रियों से भी मुलाकात की।
परिषद में बोलते हुए संयुक्त अरब अमीरात की संस्कृति और युवा मंत्री नौरा अल काबी ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत का समर्थन किया
जयशंकर ने ट्वीट कर उनका धन्यवाद किया।
उन्होंने पोलैंड के विदेश मामलों के उप मंत्री वोज्शिएक गेरवेल से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष पर उनसे विचार-विर्मश किया।
जयशंकर ने अर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिजरेयान से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story