भारत

RSS मुख्यालय की रेकी करता जैश ए मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
18 May 2022 10:07 AM IST
RSS मुख्यालय की रेकी करता जैश ए मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x

नागपुर: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ATS ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दफ्तर की रेकी के मामले में जैश ए मोहम्मद के आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी रईस अहमद असदुल्लाह शेख ने डॉ हेडगेवार स्मृति भवन परिसर की रेकी की थी.

नागपूर ATS ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से उसे प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है. रईस अहमद असदुल्लाह शेख पिछले साल जुलाई में नागपुर आया था और उसने डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन परिसर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर रेकी की थी. बाद में उसे जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तरा कर लिया था.
जम्मू कश्मीर पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि आतंकी ने पाकिस्तान में जैश के कहने पर नागपुर में रेकी की थी. इसके बाद नागपुर पुलिस के अधिकारी भी कश्मीर गए थे और उससे पूछताछ की थी. अब आगे की जांच के लिए एटीएस की नागपुर यूनिट ने रईस को हिरासत मे लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story