भारत

भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में शख्स गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई

jantaserishta.com
11 Jun 2026 12:15 PM IST
भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में शख्स गिरफ्तार, SSB ने की कार्रवाई
x
महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की 22वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने अवैध चांदी के साथ राजस्थान के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एसएसबी की ओर से रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आरोपी को अवैध चांदी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने (सिल्वर ग्रैन्यूल्स) बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। वह अवैध तरीके से चांदी काठमांडू (नेपाल) ले जा रहा था। नेपाल में चांदी की कीमत में तकरीबन 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का अंतर है।
एसएसबी की ओर से जब्त की गई चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम ऑफिस को सौंप दिया गया है। जब्त चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस नौतनवा को सौंपा गया।
इससे पहले 3 जून को भी एसएसबी की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत में घुसते हुए एक्सपायर्ड वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद मुक्तर हुसैन के रूप में हुई थी। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के नवाबगंज स्थित मदनमोहनपुर का था। एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने उसे रानीडांगा स्थित बीआईटी चेक पोस्ट पर पुराने पुल (ओल्ड ब्रिज) से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ा।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान हुसैन ने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट दिखाया, जिसमें लगा भारतीय वीजा समाप्त हो चुका था। जांच में पता चला कि वह 30 अगस्त 2023 को हरिदासपुर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के जरिए भारत आया था। उसका वीजा 23 सितंबर 2023 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में रह रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story