Jaipur : राजभवन में स्थापना दिवस मनाया गया- राज्यपाल मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन

जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने स्थापना दिवस पर यहा के स्थानीय जनों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक विविधता और जैव विविधता की दृष्टि से दादरा और नगर हवेली एवं दमन …
जयपुर । राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने स्थापना दिवस पर यहा के स्थानीय जनों से अनौपचारिक संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारत की भौगोलिक विविधता और जैव विविधता की दृष्टि से दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का अहम स्थान है।
उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
