
x
Jaipur जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियन क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट और आगजनी हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत के एक दिन बाद खोह नागोरियन थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित कर्मचारियों में एएसआई अमर सिंह और हेड कॉन्स्टेबल पप्पू राम शामिल हैं।
मंगलवार रात से पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार खोह नागोरियन तथा आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान चला रही हैं। इस दौरान तीन अलग-अलग फैक्ट्रियों और गोदामों से भारी मात्रा में अवैध बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने अब तक पटाखे बनाने और भंडारण से जुड़े पांच फैक्ट्रियों और गोदामों को सील कर दिया है। जांच के दौरान आयशा कॉलोनी और जावेद विहार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस को कुछ गोदामों से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें भी मिली हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन स्थानों पर कोल्ड फायर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था, जिनका उपयोग शादियों और अन्य आयोजनों में किया जाता है।
पुलिस के अनुसार, जिस मकान में विस्फोट हुआ वह याकूब नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जबकि फैक्ट्री संचालन में दिल्ली निवासी फिरोज की भूमिका भी सामने आई है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। मामले में याकूब और उसके भतीजे कय्यूम को मुख्य आरोपी बनाया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मकान को अंदर से दो हिस्सों में बांटकर गुप्त रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में इतनी बड़ी अवैध इकाई लंबे समय तक कैसे संचालित होती रही।
Tagsजयपुर पटाखा फैक्ट्री हादसाखोह नागोरियनअवैध पटाखा फैक्ट्रीजयपुर आग हादसा8 लोगों की मौतपुलिसकर्मी सस्पेंडएएसआई अमर सिंहपप्पू रामयाकूबकय्यूमविस्फोटक सामग्रीगोदाम सीलराजस्थान समाचारजयपुर पुलिसऔद्योगिक हादसाकोल्ड फायर पटाखेJaipur firecracker factory accidentKhoh Nagorianillegal firecracker factoryJaipur fire accident8 people diedpoliceman suspendedASI Amar SinghPappu RamYakubQayyumexplosive materialwarehouse sealedRajasthan newsJaipur policeindustrial accidentcold fire crackers
Next Story





