भारत

Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रक्तदान शिविर की शुरुआत कर दाताओं का उत्साह बढ़ाया

Admindelhi1
24 Aug 2025 2:48 PM IST
Jaipur: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रक्तदान शिविर की शुरुआत कर दाताओं का उत्साह बढ़ाया
x
"हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान"

जयपुर: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को विद्याधर नगर स्थित ब्रह्माकुमारी निवास में आयोजित रक्तदान अभियान-2025 का शुभारंभ किया। यह आयोजन विश्व बंधुत्व दिवस और पूज्य राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति को समर्पित था।

शिविर का शुभारंभ करते हुए Deputy Chief Minister Diya Kumari ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त कर रहा है और वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ विश्व बंधुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

दीया कुमारी ने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी के लिए नई सांस बन सकती है। उन्होंने इस भ्रांति को भी दूर किया कि रक्तदान से शरीर कमजोर होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। उन्होंने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया और विशेष रूप से युवाओं तथा महिलाओं से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और ब्रह्माकुमारी परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से यह जनहित का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

Next Story