भारत
जयपुर कोर्ट ने शकूर खान को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, आईएसआई के लिए जासूसी का आरोप
jantaserishta.com
3 Jun 2025 5:06 PM IST

x
जयपुर: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शकूर खान को जयपुर कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शकूर को जासूसी के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पहले ही हिरासत में लिया था।
दरअसल, शकूर खान को मंगलवार को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि वह दानिश के साथ नियमित संपर्क में था और पाकिस्तान में कई नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए आईएसआई के लोगों से बात कर रहा था।
बता दें कि खुफिया विभाग ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में शकूर खान को बीते 28 मई को हिरासत में लिया था। वह जैसलमेर जिला रोजगार कार्यालय में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय में काम करने वाले शकूर खान के डिवाइस में पाकिस्तान से जुड़े फोन नंबर स्टोर पाए गए। शकूर खान के बारे में ऐसी सूचनाएं थीं कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर सकता है। सूचनाओं के आधार पर उस पर निगरानी रखी जा रही थी और फिर उसे हिरासत में लिया गया।
शकूर खान से जैसलमेर में पूछताछ की गई, जिसके बाद खुफिया विभाग की टीम खान को लेकर जयपुर रवाना हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, 'जासूस' शकूर खान राजस्थान की पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सहायक के तौर पर काम कर रहा था। खान और मोहम्मद के गांव एक दूसरे से करीब आठ किलोमीटर दूर हैं। मोहम्मद दो बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं और पिछली अशोक गहलोत सरकार के नेतृत्व में चुनाव लड़ चुके हैं।
शकूर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चिंता जताई थी। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "मैं अभी विदेश दौरे से आया हूं और मुझे बताया गया है कि सालेह मोहम्मद के निजी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शकूर से जुड़े सभी संबंधों की जल्द से जल्द जांच की जानी चाहिए और देश की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





