भारत
जेल में बंद पेपर लीक के आरोपी का 'प्रमोशन' हुआ, बना दिया प्रिंसिपल
jantaserishta.com
29 May 2023 9:11 AM IST

x
पुलिस ने जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में गिरफ्तार और उदयपुर जेल में बंद सरकारी स्कूल के निलंबित उप-प्राचार्य को कथित तौर पर प्राचार्य के रूप में 'प्रमोशन' (पदोन्नत) कर दिया गया है। राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) की एक टीम ने अनिल कुमार मीणा उर्फ शेर सिंह को ओडिशा से गिरफ्तार किया था।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अनिल कुमार मीणा की पदोन्नत की पुष्टि नहीं की है, वहीं भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा के कार्यालय ने आईएएनएस से बात करते हुए दावा किया कि अनिल कुमार मीणा का राज्य सरकार की हाल ही में जारी पदोन्नति सूची में नाम है।
भाजपा सांसद पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अनिल कुमार मीणा के बारे में राज्य सरकार को अहम सुराग भी दिए थे। राजस्थान पुलिस ने पूर्व में अनिल कुमार मीणा के संबंध में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
Tagsशिक्षक भर्ती पेपर लीकपेपर लीकउदयपुर जेलप्रमोशनराजस्थानराजस्थान न्यूज़Teacher Recruitment Paper LeakPaper LeakUdaipur JailPromotionRajasthanRajasthan News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





