भारत

हिरासत में लिए गए जेल अधीक्षक, दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ की ये हरकत!

jantaserishta.com
5 March 2022 2:42 PM IST
हिरासत में लिए गए जेल अधीक्षक, दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ की ये हरकत!
x
जानिए पूरा मामला।

रांची: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय कारा गिरिडीह के अधीक्षक राजमोहन राजन पर 13 साल की एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पीड़ित बच्ची आरोपी जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी है. मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपी जेल अधीक्षक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक का तुपुदाना इलाके के एक अपार्टमेंट में फ्लैट है. पीड़िता जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी है. इस वजह से लड़की का उनके घर आना जाना लगा रहता था.

आरोप है कि शुक्रवार को जेल अधीक्षक के दोस्त ड्यूटी पर गए थे और घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेले थी. इस दौरान उन्होंने नाबालिग को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो वो उसे 500 रुपये का नोट देते हुए बोले कि चाकलेट खरीद लेना.
इस घटना के बाद लड़की इतनी डर गई कि उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी. फिर पड़ोसी की सूचना पर पीड़िता के पिता घर पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस को किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है. हालांकि पुलिस ने राजमोहन को थाने में हिरासत में रखा गया है. मामले में लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जेल आईजी मनोज कुमार का कहना है कि सूचना के आधार पर हिरासत में लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले को लेकर लोगों में गुस्से का माहौल है. उनका कहना है कि अब लोग अपने दोस्त पर भी भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि इस तरह की घटना से दोस्तो पर से भी भरोसा उठ गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story