भारत
जेल में हड़कंप: अस्पताल को कोठा बना दिया गया, शराब के साथ कॉल गर्ल मिली
jantaserishta.com
29 Sept 2022 1:55 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
रात के अंधेरे में कैदियों की रंगीन पार्टी होती है.
हाजीपुर: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर बेशक आम आदमी बेहाल हो, लेकिन जेल में कैदियों और अपराधियों की मौज है. हालत ये हैं कि जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी कॉलगर्ल के साथ मौज करते पकड़े जा रहे हैं. दरअसल वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष को खबर मिली कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में रात के अंधेरे में कैदियों की रंगीन पार्टी होती है.
खबर पर देर रात अस्पताल में छापेमारी हुई. छापेमारी के दौरान कैदी वार्ड में बंद कैदी गायब मिले. जांच हुई तो हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी वार्ड की बजाय अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के एसी कमरे में में पार्टी करता मिला. पार्टी करने वाले कैदी ने बाकायदा शराब के साथ कॉल गर्ल को बुला रखी थी, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में बंद कैदी ने जेल ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों के साथ अस्पताल के वार्ड बॉय से सेटिंग कर रखी थी. रात हुई तो कैदी अपने वार्ड से निकल VIP इंतजाम वाले नशा मुक्ति केंद्र के कमरे में पहुंच जाता था. वार्ड में लड़की और शराब का इंतजाम होता था. इसके बाद पार्टी शुरू हुई हो जाती थी.
गनीमत ये रही कि कैदियों की मौज वाले इस इंतजाम की खबर किसी ने जिले के पुलिस अधीक्षक को दे दी. देर रात नगर थाने और SDPO की टीम की छापेमारी हुई तो मौके से कॉलगर्ल के साथ कैदी मौज करता पकड़ा गया. पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात 4 जवानों के साथ अस्पताल के वार्ड में तैनात वार्ड बॉय को हिरासत मे ले लिया है.
इस हैरतअंगेज खुलासे के बाद अहले सुबह आलाअधिकारियों की टीम आरोपियों के पूछताछ करने और मामले की पड़ताल करने थाने पहुंची. जिले के SP खुद कैदियों के इस VIP इंतजाम वाले मामले की पड़ताल करते दिखे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





