भारत

जहांगीरपुरी हिंसा: मास्टरमाइंड दबोचा गया, DCP के सामने करता था अमन की बात

jantaserishta.com
8 May 2022 2:00 PM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: मास्टरमाइंड दबोचा गया, DCP के सामने करता था अमन की बात
x

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस की आंखों में धूल झोंककर मास्टरमाइंड पुलिस के साथ ही इलाके में घूम रहा था. बताया जा रहा है कि मास्टरमाइंड हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल था. तिरंगा यात्रा निकालने में वह सबसे आगे रहा था. शनिवार को क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें मास्टरमाइंड भी शामिल था.

गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड की पहचान तबरेज के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हिंसा के बाद से तबरेज पुलिस के साथ ही घूमता रहता था. वह लोगों के बीच जाकर शांति बरतने की अपील भी करता था. साथ ही पुलिस से भी ढील देने की अपील करता था. फिलहाल, वह नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में जुटा था. तबरेज के अलावा दो अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान अनाबुल और जलील के रूप में हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, तबरेज का नाम पहले भी इस तरह के मामलों में सामने आ चुका है. बताया जा रहा है कि दिल्ली दंगों में भी तबरेज का नाम सामने आया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story