जहांगीरपुरी हिंसा: सोनू को तीस हजारी कोर्ट ने चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले के आरोपी सोनू चिकना को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. पुलिस ने 7 दिन की कस्टडी मांगी थी. कड़ी सुरक्षा के बीच यूनुस उर्फ़ सोनू को लेकर पुलिस रोहिणी कोर्ट पहुंची थी. सोनू को सोमवार को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था. सोनू चिकना पर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है. जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प में एक स्थानीय निवासी और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





