भारत

जहांगीरपुरी हिंसा: 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, कुंडली खंगाल रही दिल्ली पुलिस

jantaserishta.com
23 April 2022 4:32 PM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, कुंडली खंगाल रही दिल्ली पुलिस
x

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट ने जिन आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है उसमें अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर शामिल हैं.

इन सभी आरोपियों पर पहले ही गृह मंत्रालय द्वारा रासूका (NSA) लगाया जा चुका है. शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिंसा के आरोपी सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर समेत 9 आरोपियों की रोहिणी अदालत में वर्चुअल पेशी कराई.
वर्चुअल पेशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने अदालत के सामने दलील दी कि मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए अभी और पूछताछ होनी बाकी है, जिससे साजिश में शामिल अन्य आरोपियों का पता लग सके. क्राइम ब्रांच की ओर से कोर्ट में कहा गया कि इस मामले की जांच के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर जाना पड़ सकता है, ऐसे में उन्हें पूछताछ के लिए वक्त दिया जाए. पुलिस ने जांच संबंधित अन्य दलीलों का हवाला देते हुए कोर्ट से इन आरोपियों की 8 दिन की पुलिस रिमांड मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story