जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस टीम के पास 300 फुटेज, कुछ इलाके में लगे सीसीटीवी, 200 संदिग्धों से पूछताछ

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम के पास 300 फुटेज आ चुके हैं, जिसकी बाकरी की से जांच की जा रही है। इसमें कुछ इलाके में लगे सीसीटीवी से जुड़े हैं तो कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से बनाए गए हैं। वहीं कुछ ऐसे फुटेज हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस के पास पहुंचे हैं। इन सभी की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस 200 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, जबकि 9 और संदिग्धों के खिलाफ पुलिस के हाथ सुराग लग चुके हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा, पुलिस अस्थाई निगरानी स्टेशन भी बनाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





