भारत

जहांगीरपुरी हिंसा: एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, FIR में हुआ बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
17 April 2022 10:27 AM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, FIR में हुआ बड़ा खुलासा
x

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा हुई थी. इस मामले में पुलिस से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 10 लोग हिरासत में हैं. वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की गई. इसमें दावा किया गया है कि शोभायात्रा शांति से चल रही थी. जब शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास यात्रा पहुंची, तो कुछ लोग वहां आए और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगे. बताया जा रहा है कि यहीं से हिंसा की शुरुआत हुई.

पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने FIR दर्ज कराई है. FIR में इस बात का जिक्र किया गया है कि जहांगीरपुरी के इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी. तभी करीब 4-5 लोग आए और शोभायात्रा निकाल रहे लोगों से बहस करने लगे. बहस बढ़ने पर देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. इस कारण शोभायात्रा में भगदड़ मच गई.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story