भारत

जहांगीरपुरी हिंसा: असदुद्दीन ओवैसी बोले- एकतरफा कार्रवाई हो रही है, सरकार चाहती है कि दंगे हों

jantaserishta.com
18 April 2022 5:26 PM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: असदुद्दीन ओवैसी बोले- एकतरफा कार्रवाई हो रही है, सरकार चाहती है कि दंगे हों
x

नई दिल्ली: जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, आज दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने खुद ये कहा है कि जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकाला गया वो बिना इजाजत के निकाला गया. जब जुलूस निकाला जा रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? पुलिस तमाशा देखने के लिए बैठी थी? और जुलूस में हथियारों की क्या जरूरत थी? ओवैसी ने कहा, लोगों के हाथों में कट्टा-पिस्टल थी. क्या तलवार और कट्टा निकलना धार्मिक है. कई तरह के भड़काऊ नारे भी लगाए गए.

एआईएमआईएम चीफ ने कहा, सांप्रदायिक हिंसा उस वक्त ही होती है जब सरकार चाहती है, जब सरकार नहीं चाहती है तब नहीं होती है. तो यहां पर भी सरकार ने सांप्रदायिक हिंसा होने दी. सरकार के सामने सब कुछ हो रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर आती है. दो शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकाली गईं, तीसरे में यह सब कैसे हुआ?
ओवैसी ने दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, अंसार नाम के जिस शख्स का वीडियो सामने आया है, वो एक लड़के को समझा रहा है उसे क्यों गिरफ्तार किया गया. पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है. अंसार के जो हिन्दू पड़ोसी हैं वो खुद उसके कैरेक्टर के बारे में तारीफ कर रहे हैं. अंसार दंगा कंट्रोल कर रहा था. AIMIM चीफ ओवैसी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, दिल्ली के सीएम ने तो मुसलमानों पर ही आरोप लगा दिया. वो चुनावों में मुस्लिमों के हितैशी बन जाते हैं और अब ऐसी बात कर रहे हैं.
ओवैसी ने आगे कहा, मैं दिल्ली सरकार और मोदी सरकार के ऊपर आरोप लगा रहा हूं. एकतरफा कार्रवाई हो रही है. मस्जिद के सामने झंडे लगाए जाते हैं, वो वीडियो कोई क्यों नहीं दिखाते. आप स्लेक्टिव लॉ अप्लाई कर रहे हैं. दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन आती है.
दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए कम से कम झूठ तो मत बोलो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story