भारत

जहांगीरपुरी हिंसा: 7 बुलडोजर पहुंचे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
20 April 2022 10:16 AM IST
जहांगीरपुरी हिंसा: 7 बुलडोजर पहुंचे, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: 7 बुलडोजर जहांगीरपुरी पहुंच गए हैं. सड़कों पर पड़े सामान को हटाया जाने लगा है. कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए करीब 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. इस कार्रवाई में नगर निगम के कमिश्नर समेत 100 कर्मचारी भी मौजूद हैं. कार्रवाई में नॉर्थ दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह भी शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर दी है. इसे देखते हुए जहांगीरपुरी में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. ताकि कानून व्यवस्था बनाई जा सके. दरअसल, जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हिंसा हुई थी. उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया है. इससे पहले बीजेपी ने भी हिंसा के आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी. इससे पहले यूपी, एमपी और गुजरात में इस तरह की कार्रवाई की गई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story