जहांगीरपुर हिंसा: शोभायात्रा में फायरिंग के आरोपी के खिलाफ 2020 में भी दर्ज है केस, जानें बड़े अपडेट्स

नई दिल्ली: दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में शोभायात्रा पर फायरिंग के आरोपी की पहचान 21 साल के असलम उर्फ खोडू उर्फ असलम अली के तौर पर हुई है. असलम के खिलाफ 2020 में भी केस दर्ज है. असलम सीडी पार्क के पास का रहने वाला है. उसके पास से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई एक पिस्टल बरामद हुई है. उसके खिलाफ जहांगीरपुरी थाना में 2020 के एक मामले में आईपीसी की धारा 324/188/506/34 के तहत केस दर्ज किया गया था. दिल्ली पुलिस का कहना है कि जिसे गिरफ्तार किया गया है वह आदतन अपराधी है. आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





