भारत

Jaguar में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई लग्जरी कार

jantaserishta.com
4 Jun 2026 5:46 PM IST
Jaguar में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई लग्जरी कार
x
देखें मंजर.
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 5 से 6 किलोमीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि जगुआर कार सामान्य रूप से एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तभी अचानक से उसमें धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और कार से बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार से उठती ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया।
मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन मालिकों को समय-समय पर अपने वाहनों की तकनीकी जांच करानी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story