भारत

पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा घायल

Shantanu Roy
29 Aug 2023 11:15 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में जग्गू भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा घायल
x
बड़ी खबर
जीरकपुर। मंगलवार शाम करीब 4 बजे जीरकपुर के गांव शताबगढ़ में एयरपोर्ट रोड पर रोजलिन स्क्वायर प्रोजैक्ट के पास सी.आई.ए. स्टाफ और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें उसके टांग में गोली लगी और घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान पहचान अनिल कुमार बिश्नोई के रूप में हुई है, जो जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को डी.एस.पी. गुरशेर सिंह बराड़, सी.आई.ए. खरड़ प्रभारी शिव कुमार और थानेदार अमनदीप वर्मा के नेतृत्व में एक टीम पीआर-7 गांव शताबगढ़ के पास अनिल बिश्नोई का पीछा कर रही थी। अनिल बिश्नोई रोजलिन स्क्वेयर नामक इमारत के पास किसी व्यक्ति की रैकी करने आया था। इस दौरान पुलिस ने अनिल को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था, लेकिन उसने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाब में चलाई गई एक गोली अनिल की टांग में लगी। पुलिस ने जख्मी हालत में फेज-6 मोहाली सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है, वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एस.एच.ओ. जीरकपुर सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि अनिल बिश्नोई खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Next Story