भारत

साउथ इंडस्ट्री के एक्टर जगपति बाबू ने कूड़ा बीनने वालों की बेटी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया

jantaserishta.com
5 Jan 2023 2:27 PM IST
साउथ इंडस्ट्री के एक्टर जगपति बाबू ने कूड़ा बीनने वालों की बेटी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया
x
हैदराबाद (आईएएनएस)| अभिनेता जगपति बाबू कूड़ा बीनने वालों की बेटी के आईएएस अधिकारी बनने के सपने को साकार करने में मदद के लिए आगे आए हैं। अरिपिना जयलक्ष्मी की दृढ़ संकल्प और संघर्ष की कहानी से प्रभावित होकर, अभिनेता ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए उनकी कोचिंग के लिए वित्तीय मदद का आश्वासन दिया है।
एक प्रमुख तेलुगू टेलीविजन चैनल पर जयलक्ष्मी के बारे में एक कहानी देखने के बाद, अभिनेता की मां ने उन्हें लड़की की मदद करने का सुझाव दिया था।
इसके बाद जगपति बाबू ने न केवल जयलक्ष्मी से मुलाकात की बल्कि उन्हें परीक्षा की तैयारी में मदद करने का आश्वासन भी दिया।
जयलक्ष्मी के माता-पिता घरों से कचरा इकट्ठा करते हैं। यह परिवार हैदराबाद के सैदाबाद इलाके में सिंगरेनी कॉलोनी स्लम में रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story