भारत
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम की जैकेट...एक्शन में पुलिस, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
26 Nov 2025 10:12 AM IST

x
फाइल फोटो
3 अरेस्ट.
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने कोटपुतली-बहरोड़ जिले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम वाली जैकेट बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई किसी भी तरह से अपराधियों और गैंगस्टरों को बढ़ावा देने वाले लोगों पर कार्रवाई के तहत की गई है.
एजेंसी के मुताबिक, कोटपुतली-बहरोड़ के SP देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस टीम ने कोटपुतली के सिटी प्लाजा में एक दुकान पर छापा मारा और आरोपियों द्वारा बेची जा रही 35 जैकेटें जब्त कीं, जिन पर कथित तौर पर गैंगस्टर का नाम लिखा था.
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कृष्ण उर्फ गुड्डू (38), संजय सैनी (31) और सुरेश चंद शर्मा (50) के रूप में हुई है, जो सभी कोटपुतली इलाके के रहने वाले हैं.
SP ने कहा कि अपराधियों का महिमामंडन करने से अपराध को बढ़ावा मिलता है और युवा गुमराह होते हैं. उन्होंने कहा कि जिला पुलिस भविष्य में गैंगस्टर या आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहली बार सुर्खियों में तब आया, जब 29 मई, 2022 को हिप-हॉप आइकन, पंजाबी रैपर सिद्धू मूसे वाला की हत्या से उनका नाम जुड़ा. मूसे वाला भारत की विपक्षी कांग्रेस पार्टी का सदस्य भी था. बिश्नोई के साथियों ने इंटर-गैंग दुश्मनी के तहत इस हत्या की ज़िम्मेदारी ली.
पिछले साल बिश्नोई के गैंग ने मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में हुई कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली. सिद्दीकी तीन बार विधायक और महाराष्ट्र राज्य सरकार में पूर्व मंत्री थे. वह बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़, खासकर एक्टर सलमान खान के साथ अपनी नज़दीकियों के लिए जाने जाते थे.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं. सलमान पर 1998 में राजस्थान में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शिकार के लिए गए दो हिरणों को मारने के आरोप में लगा था. बिश्नोई धार्मिक समुदाय इस प्रजाति को पवित्र मानता है. हाल ही में बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
Tagsराजस्थान पुलिसराजस्थानगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोईलॉरेंस बिश्नोईजैकेटRajasthan PoliceRajasthanGangster Lawrence BishnoiLawrence BishnoiJacket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





