भारत

महुआ बिन रही महिला पर सियार ने किया हमला, घायल

Shantanu Roy
17 April 2024 5:28 PM IST
महुआ बिन रही महिला पर सियार ने किया हमला, घायल
x
राजसमंद। ग्राम बरखेड़ा लाड़ के जंगल में सुबह महुआ बिनने गई महिला पर जंगली सियार ने अचानक हमल कर दिया। महिला के चेहरे पर पंजा मारते हुए काट लिया, जिससे मुंह और हाथ पर 6 जगह घाव आए हैं। खेत पर जा रहे किसान ने हमला होता देख महिला को बचाया गया। दो दिन पहले सुबह करीब 10 बजे गांव के पास पहाड़ी वाले जंगल में महुआ बिन रही भगवंताबाई पति खुशालसिंह मालवीय पर सियार ने हमला किया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत की तरफ जा रहे।

पर्वतसिंह चौधरी महिला के पास पहुंचे और लकड़ी उठाकर सियार को मारने दौड़े। सियार महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। महिला को उपचार के लिए हाटपिपल्या के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके लड़के अजय मालवीय ने बताया कि हमने शासकीय अस्पताल में भर्ती नहीं करवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद देवास और देवास से फिर इंदौर रेफर कर देते। हम इंदौर परेशान हो जाते। एक बार मेरी बहन को तकलीफ होने पर देवास से इंदौर रेफर कर दिया था, जिससे परेशानी आई थी।
Next Story