भारत

हाईकोर्ट ने SP को निलंबित करने का आदेश दिया, आदेश की तामिली न करना भारी पड़ा

jantaserishta.com
13 April 2023 11:10 AM IST
हाईकोर्ट ने SP को निलंबित करने का आदेश दिया, आदेश की तामिली न करना भारी पड़ा
x
जानें पूरा मामला.
जबलपुर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश की तामिली न करना भारी पड़ गया। हाई कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। बताया गया है कि मामला छिंदवाड़ा जिले में तुलसी रामायण मंडल नाम की धार्मिक संस्था की जमीन एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित करने का है।
इस जमीन के अधिग्रहण के एवज में एनएचएआई ने आधी जमीन का ही मुआवजा दिया है। यह मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा जिस पर कोर्ट ने शेष जमीन के मुआवजे के आदेश दिए। बाद में एनएचएआई के अधिकारी की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया और पुलिस अधीक्षक को यह वारंट 28 मार्च तक तालीम कराना था मगर यह वारंट तामील नहीं हुआ।
जबलपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमठ की डबल बेंच ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया।
इस आदेश में कहा गया है कि जब तक अदालत अगला आदेश जारी नहीं करती है तब तक पुलिस अधीक्षक को निलंबित रखा जाए। उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने पुलिस महानिदेशक को स्वयं गैर जमानती वारंट 19 अप्रैल तक तामील करने के आदेश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story