भारत

J-K: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया, वीडियो

jantaserishta.com
19 Feb 2021 8:32 AM IST
J-K: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को मार गिराया, वीडियो
x

फाइल फोटो 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर खत्म हो गया है. इस दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. इस एनकाउंटर के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ के शहीद होने की खबर है.

इससे पहले रिहायशी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद पुलवामा (नई कॉलोनी) में तलाशी अभियान चलाया गया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी. बताया गया कि यहां से एक नए रिक्रूट हुए आतंकी को गिरफ्तार किया गया है.
गौरतलब है कि ये एनकाउंटर ऐसे समय हुआ है जब कई यूरोपियन यूनियन देशों और इस्लामिक सहयोग संगठन के कुछ सदस्यों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया.
बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा (Awantipora) के त्राल एरिया में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. इसके अलावा पुलवामा के ललिहार में भी एक मुठभेड़ हुई, जहां J&K पुलिस और सुरक्षाबलों के जॉइन्ट ऑपरेशन में दो आतंकवादियों ने एके-47 राइफल के साथ सरेंडर कर दिया था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story