भारत

J-K ब्रेकिंग: बारामूला से दो आतंकी गिरफ्तार

jantaserishta.com
11 Jun 2022 1:11 PM IST
J-K ब्रेकिंग: बारामूला से दो आतंकी गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: इंडिया डॉट कॉम

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज शनिवार को आतंकवादी संगठन लश्कर- ए-तैयबा में हाल ही में शामिल हुए दो युवकों को गिरफ्तार करके स्थानीय नेताओं और कश्मीरी अल्पसंख्यक समुदाय पर होने वाले हमले को रोकने में बड़ी कामयाबी पाई है. बारामूला पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों कश्मीरी युवक आतंकी आका हाफिज सईद के संगठन लश्कर- ए-तैयबा में शामिल हुए थे.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के एसएसपी रईस एम भट ने बताया हाल ही में लश्कर में शामिल हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 2 पिस्टल, 18 जिंदा राउंड, 3 मैगजीन पिस्टल बरामद हुई है.
एसएसपी भट ने कहा, लश्कर में शामिल हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से 2 पिस्टल, 18 जिंदा राउंड, 3 मैगजीन पिस्टल बरामद हुई हैं. वे उत्तर और दक्षिण कश्मीर से थे. हमने उन्हें स्थानीय नेताओं, अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हमले करने से रोका है.
बता दें कि आज ही श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर पहले भी संदिग्ध वस्तु मिली थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story