हद है! नकल करने का भी आ गया मॉडर्न तरीका, डिवाइस लगी चप्पल बरामद

बीकानेर/ जयपुर. REET परीक्षा में राजस्थानभर में नकल कराने और करने के प्रयासों के चौंकाने वाले मामले सामने आये हैं. राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Eligibility Examination for Teacher) में बीकानेर में पुलिस ने नकल गिरोह के शातिर मुखिया समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है. यह गिरोह डिवाइस लगी चप्पल (Device fitted slippers) के जरिये परीक्षा में नकल कराने के लिये सक्रिय था. पुलिस ने डिवाइस लगी चप्पल बरामद की है. बताया जा रहा है कि नकल कराने के लिये यह एक चप्पल 6 लाख रुपये में बेची गई थी. डिवाइस लगी यह चप्पल 25 लोगों को बेचने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस चप्पल समेत कई मोबाइल और सिम भी बरामद की है. वहीं सीकर में कान के ऑपरेशन का बहाना कर एक परीक्षार्थी ब्लू टूथ छिपाकर केंद्र में घुस गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





