भारत

हद है! फ्लैट में गांजे की खेती, अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल, नजारा देखकर सभी रह गए भौचक्के

jantaserishta.com
12 Nov 2024 4:29 PM IST
हद है! फ्लैट में गांजे की खेती, अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल, नजारा देखकर सभी रह गए भौचक्के
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में चल रही अत्याधुनिक गांजा खेती कर नशे का कारोबार चला रहे एक व्यक्ति को पुलिस और नारकोटिक्स सेल ने पकड़ा है. आरोपी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर घर के अंदर ही गांजे की खेती कर रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपी डार्क वेब के माध्यम से इस प्रीमियम गांजे की सप्लाई करता था.
पुलिस के मुताबिक सूचना पर व्यक्ति के फ्लैट पर छापा मारा गया. जहां गमलों में लगे प्लांट प्रीमियम गांजे (ओजी) के पाए गए. आरोपी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर घर के अंदर ही गांजे की खेती कर रहा था. बीटा-2 पुलिस, नारकोटिक्स सेल और इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त टीम ने पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक फ्लैट से प्रीमियम गांजे (ओजी) की खेती करने वाले आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है.
पुलिस का कहना है कि इस तरह की इनडोर फार्मिंग अपराध की एक नई चलन है, जिसमें अपराधी रिहायशी इलाकों में फ्लैटों का इस्तेमाल कर अवैध मादक पदार्थों की खेती कर रहे हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस अवैध धंधे में और भी लोग शामिल हैं. पुलिस ने फ्लैट से खेती में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और नशीले पदार्थ बरामद कर लिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story