भारत
रूह कांप जाएगी! युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर खुद को भी खत्म कर लिया
jantaserishta.com
19 May 2026 5:58 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
पौड़ी: पौड़ी के थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव में एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश करने के आरोपी ने कीटनाशक पीकर जान दे दी है। पुलिस ने आरोपी का शव गांव की सरहद पर पड़ने वाले गदेरे की झांड़ियों से बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज था।
थलीसैंण के थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि रौली गांव निवासी आनंद सिंह ने बीती शनिवार शाम वीरेंद्र सिंह पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की थी। इसमें वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गया था। वीरेंद्र की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर आरोपी आनंद सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
सोमवार सुबह करीब 9 बजे आनंद सिंह का शव रौली गांव की सरहद पर घराट के पास गदेरे की झाडियों से बरामद हुआ। शव के पास दो शीशी बरामद हुई। एक में कीटनाशक और दूसरी में संभवत फिनाइल था। पुलिस के अनुसार आनंद का बायां हाथ और पैर झुलसे हुए थे। वीरेंद्र को जलाने की कोशिश के दौरान उसके कपड़ों में भी आग लग गई थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारण का खुलासा हो पाएगा।
इससे पहले पौड़ी में शनिवार शाम एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, थलीसैंण थाना क्षेत्र के रौली गांव निवासी 40 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पर गांव के ही आनंद सिंह ने कथित तौर पर पेट्रोल डाल आग लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है।
थानाध्यक्ष नेगी ने बताया कि हमले में वीरेंद्र सिंह करीब 45% झुलस गया। डॉक्टर ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





