भारत

ITI संचालक की बेरहमी से हत्या, मामलें में जांच जारी

Shantanu Roy
3 May 2024 10:01 AM GMT
ITI संचालक की बेरहमी से हत्या, मामलें में जांच जारी
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
छपरा। छपरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात भगवान बाजार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है। हत्या के बाद थाना रोड पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार युवक सुबह-सुबह टहल कर अपने लौट रहे थे, घर से थोड़ी ही दूर पर पीछे से आए अपराधी ने गोली मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के थाना रोड लल्लू मोड़ निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव उम्र 33 साल पिता बृज किशोर श्रीवास्तव के रूप में किया गया है। इनका आईटीआई के संचालक थे।

वहीं मृतक के भाई ने बताया कि ओमप्रकाश रोजाना की तरह सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। इस बीच घर के सामने अपराधियों ने गोली मार दी। कोई कह रहा पैदल भागे अपराधी, कोई कुछ बोल रहा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना थाना से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर हुई है। इसके बाद भी पुलिस को पहुंचने में 45 मिनट का समय लग गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है। वह गणपति आईटीआई नामक संस्था का संचालन करते थे। वहीं भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लल्लू मोड़ पर एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। युवक सुबह में टहल कर घर जा रहा था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Next Story