भारत
आईटीबीपी भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए हेड कांस्टेबल के 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 सितंबर से करें आवेदन
jantaserishta.com
23 Sept 2026 5:02 PM IST

x
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता) के कुल 16 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
आईटीबीपी की ओर से हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता) पोस्ट के लिए जारी 16 रिक्तियों में पुरुष के 14 और महिला के 2 पद शामिल हैं। वहीं, श्रेणी के आधार पर जारी रिक्तियों में जनरल के 4, एसटी के 2, ओबीसी के 9 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल हैं।
हेड कांस्टेबल के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू हो जाएगी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पद के लिए आवेदन पोर्टल खुलने से लेकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता या डिग्री के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन या बैचलर ऑफ टीचिंग या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), लिखित परीक्षा, मूल दस्तावेजों का सत्यापन, विस्तृत चिकित्सा जांच और समीक्षा चिकित्सा जांच (जहां लागू हो) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, महिलाएं/एससी/एससी और पूर्व-सैनिक श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





