
x
DEMO PIC
सभी घायल यात्रियों को टीम ने खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
मसूरी/ नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तराखंड के मसूरी में एक खाई से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने सात लोगों को बचाया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे की है, जब भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी थी। कार में सवार 7 लोगों को बचाया गया है।
आईटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि भट्टा गांव के पास मसूरी झील के आगे एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में 7 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मसूरी में आईटीबीपी अकादमी से आईटीबीपी की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायल यात्रियों को टीम ने खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों में चार पुरुषों के साथ दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
इन सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बचाए गए लोगों में से तीन की चिकित्सीय स्थिति फिलहाल गंभीर है।
गौरतलब है कि अपने सभी रैंकों में प्रशिक्षित पर्वतारोहियों के साथ, आईटीबीपी पर्वतीय बचाव कार्यों में विशेषज्ञता के लिए प्रसिद्ध है और आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों को पूरा करने के लिए हिमालयी क्षेत्र में इसके 8 क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र हैं। हिमालय के प्रहरी के रूप में जाना जाने वाला आईटीबीपी हिमालय में हर साल कई कठिन पर्वतीय बचाव अभियान चलाता है।
Tagsआईटीबीपीआईटीबीपी जवानमसूरीमसूरी न्यूज़मसूरी पुलिसITBPITBP JawanMussoorieMussoorie NewsMussoorie Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





