भारत

ITBP के जवानों ने बर्फ के बीच खेली कबड्डी, आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

jantaserishta.com
14 March 2022 2:37 PM IST
ITBP के जवानों ने बर्फ के बीच खेली कबड्डी, आनंद महिंद्रा ने कही यह बात
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने बर्फ से भरे मैदान में कबड्डी खेल रहे आईटीबीपी के जवानों की तारीफ की है. इसके साथ ही उन्होंने इस पारंपरिक भारतीय खेल की भी तारीफ की है. अपने प्रेरक और अनूठे ट्वीट के लिए पॉपुलर महिंद्रा ने कहा कि कबड्डी खेलने के लिए केवल व्यक्ति के 'वीर' होने की जरूरत होती है.

उन्होंने लिखा "ये हमारे पुराने खेल की खूबसूरती है...इसे कहीं भी, कभी भी और किसी भी जगह खेला जा सकता है...इसीलिए इस खेल के रिवाइवल को मैंने प्रमोट किया. इसके लिए केवल 'वीर' होने की जरूरत है."
महिंद्रा ने Indo-Tibetan Border Police (ITBP) के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए ये बातें लिखी हैं. आईटीबीपी के बर्फ से भरे एक फील्ड में कबड्डी खेल रहे जवानों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "जोश से भरे, बर्फ में खेल रहे हैं. भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिमालय में कबड्डी खेल रहे हैं."
महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इससे पहले Mahindra Thar पर रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया था. महिंद्रा ने ट्वीट कर कहा, "धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. विजय परेड के लिए भारत में निर्मित वाहन से बेहतर कुछ नहीं है!"


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story