भारत
आईटीबीपी की वीरांगनाओं ने 11 हजार फीट पर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती
jantaserishta.com
9 Feb 2023 9:34 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| 11 हजार फीट की ऊंचाई पर नारी शक्ति की मिसाल कायम करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की केंद्रीय महिला आइस हॉकी टीम ने लेह, लद्दाख में आयोजित सीनियर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप फॉर वूमेन 2023 जीत ली है। आईटीबीपी की तरफ से ये जानकारी दी गई है। आईटीबीपी की टीम ने बुधवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल में लद्दाख यूटी को 2-1 के स्कोर से हराया। यह पहली बार है कि पर्वतीय प्रशिक्षित बल की महिला कर्मियों ने इस प्रमुख महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप को जीता है। बता दे कि 5 फरवरी, 2023 को आईटीबीपी ने इस प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी भी जीती थी।
आईटीबीपी ने बताया कि लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय टूनार्मेंट में देश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया, जो दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक में स्थित है। वहीं हिमाचल की महिला टीम को कांस्य पदक मिला है। प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख और महाराष्ट्र की टीम ने दमखम दिखाया।
गौरतलब है कि साहसिक खेलों में आईटीबीपी का अनोखा कीर्तिमान है। आईटीबीपी की महिला कर्मियों ने पुरुष समकक्षों के साथ वर्षों से पर्वतारोहण, स्कीइंग और रिवर राफ्टिंग आदि में योगदान दिया है।
Tagsभारत-तिब्बत सीमा पुलिसआईटीबीपीनेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिपआइस हॉकीIndo-Tibetan Border PoliceITBPNational Ice Hockey ChampionshipIce Hockey
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





