भारत

G20 समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री, जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें वायरल

jantaserishta.com
10 Sept 2023 3:19 PM IST
G20 समिट में हिस्सा लेने भारत पहुंचीं इटली की प्रधानमंत्री, जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरें वायरल
x
लोग उनकी खूबसूरती पर कायल हो हुए.

नई दिल्ली: भारत में जी20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील को जी20 की अगली अध्यक्षता सौंपी है. नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ. आज इसका दूसरा दिन था. इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता आए. यूं तो भारत आए मेहमानों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शामिल हैं. लेकिन इन सबके बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई. लोग उनकी खूबसूरती पर कायल हो हुए.

मेलोनी के भारत के प्रति प्रेम को देखकर भी लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे. सोशल मीडिया पर उनके काफी मीम्स और वीडियो वायरल हैं. जिनमें वो पीएम मोदी से हाथ मिलाते और बातें करती दिख रही हैं. एक वीडियो में वो पीएम मोदी की तारीफ करती भी नजर आईं. जो इस वक्त खूब शेयर किया जा रहा है.
वो बोलती हैं, 'हमारी सरकार हमारे संबंधों (भारत के साथ) को और आगे बढ़ाएगी. मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम एक साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और मुझे यकीन नहीं है कि मैं अप्रूवल रेटिंग के मामले में मोदी जी की बराबरी कर पाऊंगी. मुझे लगता है कि वह दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यक्ति हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story