भारत

बोस्निया में इटली का सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत

Subhi
30 Oct 2026 7:12 AM IST
बोस्निया में इटली का सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 लोगों की मौत
x
सैन्य हेलिकॉप्टर क्रैश

बोस्निया और हर्जेगोविना में गुरुवार शाम इटली का एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. यूरोपीय संघ बल (EUFOR) ने हादसे की पुष्टि की है. दुर्घटना उस समय हुई, जब CH-47 चिनूक हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण अभियान पर था. EUFOR के मुताबिक, हादसा 29 अक्टूबर 2026 को बोस्निया और हर्जेगोविना के ब्रचको के पास गोरिसे इलाके में हुआ. EUFOR के जनसंपर्क कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटना में घायल सभी 11 सैन्यकर्मियों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बोस्निया और हर्जेगोविना की आपातकालीन सेवाएं और EUFOR की संपर्क एवं निगरानी टीम के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. बचावकर्मियों ने हादसे में प्रभावित सैन्यकर्मियों को बाहर निकाला और उन्हें ब्रचको के मेडिकल सेंटर्स तक पहुंचाया.

EUFOR ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी. संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटना में शामिल सैन्यकर्मियों की पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं और न ही भ्रामक सूचनाएं फैलाएं. EUFOR ने नागरिकों से केवल ऑफिशियल मीडियम से जारी जानकारी पर भरोसा करने को कहा है.

Next Story