भारत

रूह कांप जाएगी...टोना-टोटके के शक में पति-पत्नी का कत्ल

jantaserishta.com
31 Dec 2025 10:21 AM IST
रूह कांप जाएगी...टोना-टोटके के शक में पति-पत्नी का कत्ल
x

सांकेतिक तस्वीर

जिंदा जलाया.
नई दिल्ली: असम के करबी आंगलोंग जिले से अंधविश्वास और डायन प्रथा से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कुछ लोगों ने टोना-टोटका करने के शक में एक दंपती को जिंदा जला दिया. यह घटना मंगलवार रात हावराघाट इलाके के नंबर 1 बेलोगुरी मुंडा गांव में हुई.
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सबसे पहले दंपती पर उनके ही घर के अंदर धारदार हथियारों से हमला किया. इसके बाद घर में आग लगा दी गई. आग की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान 43 वर्षीय गार्दी बिरोवा और 33 वर्षीय मीरा बिरोवा के रूप में हुई है.
स्थानीय लोगों का आरोप था कि दंपती टोना-टोटका करते थे और उनके कारण गांव और आसपास के इलाके में बुरी घटनाएं हो रही थीं. इसी अंधविश्वास के चलते गांव के कुछ लोगों ने कानून अपने हाथ में ले लिया और यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके को घेर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
अधिकारियों का कहना है कि यह इलाका अभी भी अंधविश्वास और अफवाहों के प्रभाव में है. लोग झूठी मान्यताओं पर भरोसा कर लेते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता है. पुलिस ने साफ कहा है कि डायन प्रथा और चुड़ैल बताकर किसी को प्रताड़ित करना या मारना कानूनन अपराध है.
असम में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं. राज्य सरकार ने डायन प्रथा के खिलाफ सख्त कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुक नहीं पा रही हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों और अंधविश्वास से दूर रहें और किसी भी शक या समस्या की जानकारी सीधे पुलिस या प्रशासन को दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story