भारत
उत्तराखंड में 29 जुलाई तक होगी बारिश, चमोली के स्कूलों में छुट्टी
jantaserishta.com
26 July 2023 2:54 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 29 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 25 जुलाई शाम से लेकर 26 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। चेतावनी देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली प्रशासन ने 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की चेतावनी के मुताबिक 26 जुलाई को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के बताया, 26 जुलाई को कुमाऊं के अधिकतर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। दो दिनों में प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बारिश की एक्टिविटी अच्छी खासी देखने को मिलेगी। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मौसम में जो भी लोग आवागमन कर रहे हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमउत्तराखंड बारिशस्कूल छुट्टीuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand weatheruttarakhand rainschool holiday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





