भारत

21 से 2 दिनों तक होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

Admin4
19 Feb 2024 7:58 AM GMT
21 से 2 दिनों तक होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड
x
पटना। बिहार में एक बार फिर से 23 फरवरी से लोगों को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में मौजूद है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार में 21 और 22 फरवरी को दक्षिण पश्चिम की भाग के जिलों में आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। 23 फरवरी को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके कारण लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा।
मौसम विभाग ने राज्य में 21 और 22 फरवरी को कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। 21 फरवरी को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बारिश की संभावना है। वहीं 22 फरवरी को खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर में बारिश की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और सक्रिय होने से अगले 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान दिन के समय धूप निकलेगी और हल्की गर्मी का भी एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने पर तापमान में वृद्धि होती है। वहीं जाने के बाद सिस्टम जैसे ही कमजोर होता है, वैसे ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाती है।
Next Story