भारत

प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ा, सिपाही का हुआ ये हाल!

jantaserishta.com
3 Nov 2022 12:14 PM IST
प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाना भारी पड़ा, सिपाही का हुआ ये हाल!
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में पुलिस वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. बीती रात एक सिपाही अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अर्ध नग्न हालत में पकड़ा गया. उसकी लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है.
अर्धनग्न हालत में सिपाही गिड़गिड़ाते हुए खुद को छोड़ने की मांग करता दिखाई दे रहा था, लेकिन लोग उसको पकड़े हुए उसका चेहरा दिखाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. बाद में मामले की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने सिपाही को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर सिपाही और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई है.
यह पूरा मामला सुमेरपुर थाना इलाके का है. सुमेरपुर थाने में पिछले कई सालों से तैनात सिपाही अमन सिंह का सुमेरपुर कस्बे की थाने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सिपाही अक्सर कांशीराम कॉलोनी जाया करता था और वहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाया करता था, जिसको लेकर पड़ोसियों को एतराज था.
बीती देर रात फिर से जब सिपाही अमन सिंह मोटर साइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर कांशीराम कॉलोनी पहुंचा और दोनों एक कमरे में बंद हो कर रंगरेलियां मना रहे थे, तभी पड़ोसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कमरे का दरवाजा खुलवा कर सिपाही अमन को अर्धनग्न हालत में जमकर पीटा और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
सिपाही को पीटे जाने की सूचना जैसे ही सुमेरपुर थाना पुलिस को लगी तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए. पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अपने सिपाही सहित युवती को अपने साथ थाने ले गई है. हमीरपुर के सीओ सदर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सुमेरपुर के थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है की सिपाही के खिलाफ कार्यवाही के लिए तुरंत रिपोर्ट भेजें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story