भारत

सुनने में आया गंगा का जलस्तर घटने लगेगा, ये सुन कर साहिबगंज ने ली राहत की सास

Mohsin
19 Aug 2021 6:24 PM GMT
सुनने में आया गंगा का जलस्तर घटने लगेगा, ये सुन कर  साहिबगंज ने ली राहत की सास
x
दियारावासी के लिए माल-मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना बड़ी चुनौती
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साहिबगंज में शुक्रवार से गंगा का जलस्तर घटने लगेगा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर यहां 28.90 मीटर पर था, लेकिन कल सुबह (शुक्रवार) को पांच सेमी. घटकर 28.85 मीटर पर आ जाएगा। साहिबगंज में खतरे का निशान 27.25 मीटर पर है यानी आज भी गंगा यहां खतरे के निशान से 1.65 मीटर उपर बह रही है। गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण जिला की करीब ढाई लाख आबादी इस समय प्रभावित है। खासकर दियारा क्षेत्र तो पूरी तरह जल प्लावित हो गया है। दियारा में पानी आफत बनकर टूट पड़ा है।
दियारावासी के लिए माल-मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना बड़ी चुनौती बनी है। कई जगह मवेशी कई-कई दिनों से पानी में फंसा है। कुछ लोग गांव व घरों में मचान व छप्पर पर शरण लिए हुए हैं। दियारावासी करीब 15 दिनों से बाढ़ के पानी में घिरे हैं। इधर,जिला मुख्यालय के रिहाइशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। साहिबगंज शहर के कई मुहल्लों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण लोग अब घर छोड़कर दूसरी जगह रहने को विवश हैं।
शहर का भरतिया कॉलोनी, पुरूषोतम गली, रसुलपुर दहला नीचे टोला, हबीबपुर, हरिपुर, पाईपरोड, दहिया टोला, अलीनगर, शास्त्रीनगर, लंच घाट रोड, बायसी स्थान, चानन, कबूतरखोपी के दर्जनों घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भरतिया कॉलोनी के चार दर्जन से अधिक क्वार्टर व घरों में पानी भर गया है। जलस्तर बढ़ते रहने से शहर के कई नए इलाकों में भी पानी भरने लगेगा। राजमहल, उधवा व साहिबगंज प्रखंड बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित है।
Next Story