भारत

पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखना पड़ा महंगा, अवैध संबंध का हुआ ये अंजाम

jantaserishta.com
23 Sept 2024 8:15 AM IST
पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखना पड़ा महंगा, अवैध संबंध का हुआ ये अंजाम
x
जेल पहुंचे.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव के मुस्तकीम की हत्या उसकी पत्नी खुशबू खातून और साढ़ू मो जाकिर ने मिलकर की थी। तिसरी पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही हत्या के मामले का पटाक्षेप कर मुस्तकीम की पत्नी खुशबू खातून और खुशबू के जीजा यानी मुस्तकीम के साढ़ू मो जाकिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जाकिर बलहारा का रहने वाला है।
बताया गया कि मुस्तकीम की पत्नी खुशबू के साथ उसके जीजा जाकिर का कथित रूप से प्रेम प्रसंग चलता था। मुस्तकीम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी कारण दोनों के प्रेम में बाधक बने मुस्तकीम को उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर रास्ते से हटाने के लिए मुस्तकीम की हत्या कर दी। इस कांड में एक और व्यक्ति के होने की बात बताई जा रही है। पुलिसिया पूछताछ में खुशबू और जाकिर ने अपना कसूर कबूल कर लिया है।
बता दें कि 16 सितंबर को तिसरी के बेलवाना गांव के निवासी मो मुस्तकीम की हत्या कर उसके शव को गांव के ही एक खेत के पास फेंक दिया गया था। मुस्तकीम केरल के एक होटल में काम करता था। तीन माह पहले ही मुस्तकीम की खुशबू के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से शादी हुई थी। मुस्तकीम अपनी पत्नी से बेइंतहा प्यार करता था। लेकिन उसे क्या पता था कि वो जिसको शादी करके घर लाया है वही उसके लिए काल बन कर आई है।
गांव वालों के अनुसार मुस्तकीम काफी सीधा सादा लड़का था। लेकिन उसकी पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की ही हत्या कर दी। जबकि जीजा जाकिर बाल बच्चेदार है। इधर मुस्तकीम के परिजनों का कहना है कि खुशबू अपने जीजा से अगर प्यार करती थी, तो उसी के साथ शादी करके चली जाती। मुस्तकीम की हत्या करके उसे क्या मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story