भारत

लड़की को गन के साथ रील बनाना महंगा पड़ा, ये VIDEO इस समय चर्चा में है

jantaserishta.com
11 May 2024 3:22 PM IST
लड़की को गन के साथ रील बनाना महंगा पड़ा, ये VIDEO इस समय चर्चा में है
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आजकल लोग सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम और रील्स के लिए कुछ भी करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं. कोई बाइक स्टंट कर रहा है तो कोई चलती ट्रेन की छत पर दौड़ लगा रहा है. कुल मिलाकर सोशल मीडिया के दिखावे के लिए लोग जान तक दांव पर लगा दे रहे हैं. हाल में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाईवे पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला.
यहां सिमरन यादव नाम की एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर ने रील बनाने के चक्कर में जो हरकत की वह मानो कानून का मजाक उड़ाना है. दरअसल, सिमरन यहां हाईवे पर सलवार सूट पहने हाथ में बंदूक लहराते हुए नाच रही हैं. उनके पीछे से कई वाहन गुजर रहे हैं. सिमरन का ये वीडियो वायरल होने के बाद से अब ए़डवोकेट कल्याणजी चौधरी ने @DeewaneHindust1 आईडी से इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया.उन्होंने इसपर संज्ञान लेने के लिए लखनऊ पुलिस समेत यूपी के कई ऑफीशियल अकॉउंट्स को टैग भी किया है.
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'लखनऊ की इंस्टाग्राम स्टार सिमरन यादव खुलेआम हाईवे पर पिस्तौल लहराकर वीडियो बना रही हैं. वह समाज में अपने समुदाय की ताकत दिखाने के लिए वीडियो वायरल करके कानून और आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं.'
वीडियो सामने आने के बाद जल्द ही यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने इसके कमेंट सेक्शन में लखनऊ पुलिस को टैग किया और मामले पर गौर करने का निर्देश दिया.इसके जवाब में लखनऊ पुलिस ने लिखा, 'संबंधितों को मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है.'
बता दें कि सिमरन यादव के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. वह अपने बायो में खुद को 'लखनऊ क्वीन' बताती हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story